शहडोल में आसमान बन रहा काल: बारिश से बचने बरगद के नीचे खड़े थे युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, एक घायल, अब तक 4 से अधिक मौतें, बेमौसम बारिश बनी संकट

@shubhangi.namdeo ✒️ 
शहडोल।  जिले में पिछले कई दिनों से हो रही रुक-रुक कर तेज बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। कहीं आकाशीय बिजली तो कहीं जलभराव प्राकृतिक आपदा ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सबसे बड़ी चिंता का विषय है आकाशीय बिजली गिरने की बढ़ती घटनाएं, जिनमें अब तक 4 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है।

ताज़ा मामला धनपुरी थाना क्षेत्र के अमरकंटक रोड झिल्ली दफाई का है, जहाँ तेज बारिश से बचने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे खड़े मो. मोहशीन और इमरान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में मोहशीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इमरान गंभीर रूप से घायल हुआ है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है। बीते कुछ दिनों में जिले के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने की घटनाओं में कई ग्रामीणों की जान जा चुकी है, जिनमें महिलाएं, किसान और मजदूर शामिल हैं। 

 जहां एक ओर बिजली गिरने का खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी ओर तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसान अब अपनी फसल और जीवन दोनों को लेकर परेशान हैं।गौरतलब है कि इस बेमौसम बारिश ने शहडोल जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बिजली गिरने की घटनाओं के साथ-साथ किसानों की फसलें भी बर्बाद हो रही हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी बढ़ता जा रहा है।

 

Comments

Popular posts from this blog

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

शहडोल को मिली 24 नए डॉक्टरों की सौगात,MPPSC से चयनित 24 डॉक्टरों की हुई पदस्थापना, अब स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव...

सड़क पर खड़ी रहस्यमयी गाड़ी पर लगा व्हील लॉक: शहडोल में पुलिस की ज्वाइंट कॉम्बिंग गश्त से मचा हड़कंप...