लोकायुक्त रीवा ने रोजगार सहायक को 10 हजार रु लेते किया ट्रैप, रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई...

@shubhangi.namdeo✒️
शहडोल । लोकायुक्त संगठन रीवा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कदम उठाते हुए जयसिंहनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत छुदा के रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता को आज 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। यह कार्रवाई डीजी लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर की गई, जिसमें आरोपी को उसके निवास स्थान पर घूस लेते समय पकड़ा गया।

रिश्वत की मांग की थी 33,500 रुपये

शिकायतकर्ता राजेश सिंह कंबर (आयु 27 वर्ष), निवासी ग्राम छुदा, ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता की मृत्यु के पश्चात संबल योजना के तहत स्वीकृत 2 लाख की सहायता राशि को खाते में स्थानांतरित करने के लिए आरोपी द्वारा 30,000 की रिश्वत मांगी जा रही थी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और समग्र आईडी बनवाने के एवज में अतिरिक्त 3,500 की मांग की गई थी।

पहली किश्त लेते हुए ट्रैप

शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त रीवा संभाग के पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।  टीम ने ग्राम छुदा में आरोपी को 10,000 की प्रथम किश्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक  संदीप सिंह भदौरिया ने किया। उनके साथ निरीक्षक एस.आर. मरावी समेत अन्य टीम सदस्यों ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया....

Comments

Popular posts from this blog

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

शहडोल को मिली 24 नए डॉक्टरों की सौगात,MPPSC से चयनित 24 डॉक्टरों की हुई पदस्थापना, अब स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव...

सड़क पर खड़ी रहस्यमयी गाड़ी पर लगा व्हील लॉक: शहडोल में पुलिस की ज्वाइंट कॉम्बिंग गश्त से मचा हड़कंप...