महाशिवरात्रि पर पुलिस ने 165 लोगो को दिया तोहफा,

@BLACK&WHITE.SDL
Shahdol - आधुनिकता के इस दौर में मोबाइल लोगो के जीवन का एक हिस्सा बन चुका है,  ऐसे में  मोबाइल गुम हो जाए तो वो अर्धविक्षिप्त सा हो जा जाता है, ऐसे ही शहडोल ने लगभग 15 लाख के कीमती जिले 165 लोगो के गुम हुए मोबाइल को शहडोल पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आसपास के जिलों के अलावा कई राज्यों से ढूंढ निकाला और महाशिवरात्रि पर्व उनके गुम हुए मोबाइल दे कर उनके चेहरे में एक बार फिर खुशी लौटा दिया...

मध्यप्रदेश की शहडोल पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइलों को खोजने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग अलग कंपनी करीब 15 लाख रुपए कीमत के 165 मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लोगों ने मोबाइल गुम होने की शिकायत की थी,  इस संबंध में साइबर सेल की मदद से पुलिस के द्वारा ऐसे गुम मोबाइलों को आसपास के जिलों के अलावा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से ट्रेस किया जा रहा था,  जहां-जहां भी ऐसे मोबाइल की लोकेशन मिली, पुलिस वहां पहुंची और मोबाइल फोन को बरामद किया, शहडोल पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल लोगों का भरोसा जीता, बल्कि पुलिस के प्रति सकारात्मक छवि भी बनाई, मोबाइल लौटाने के दौरान कई लोगों के चेहरों पर मुस्कान दिखी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उनकी मेहनत रंग लाई, एसपी श्री राम  ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पुलिस गुमशुदा सामान की बरामदगी के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेगी...

Comments

Popular posts from this blog

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

शहडोल को मिली 24 नए डॉक्टरों की सौगात,MPPSC से चयनित 24 डॉक्टरों की हुई पदस्थापना, अब स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव...

सड़क पर खड़ी रहस्यमयी गाड़ी पर लगा व्हील लॉक: शहडोल में पुलिस की ज्वाइंट कॉम्बिंग गश्त से मचा हड़कंप...