497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

शहडोल। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2026 के हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें शहडोल जिले के लिए गर्व का पल सामने आया है। जिले के ब्यौहारी नगर के वार्ड क्रमांक 9, न्यू बरौंधा निवासी योगेंद्र सिंह परमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है।
योगेंद्र सिंह परमार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यौहारी के छात्र हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 500 में से 497 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद इलाके में खुशी का माहौल है।योगेंद्र की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन प्रमुख कारण माना जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित किया और उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया। उनके परिजनों ने बताया कि योगेंद्र शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने नियमित अध्ययन के साथ अपने लक्ष्य को साधा,परिणाम घोषित होने के बाद योगेंद्र को बधाइयों का तांता लग गया,स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और जिलेवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय परिवार ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया...
योगेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनका सपना आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश सेवा करना है।
यह उपलब्धि न केवल शहडोल जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

नशे के कारोबार में महिलाओं की इंट्री, शहडोल में महिला गांजा तस्कर 'चच्ची' गिरफ्तार, मकान के नीचे छिपाकर रखी थी गांजा...