सड़क पर खड़ी रहस्यमयी गाड़ी पर लगा व्हील लॉक: शहडोल में पुलिस की ज्वाइंट कॉम्बिंग गश्त से मचा हड़कंप...

शहडोल। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा चलाया जा रहा संयुक्त कॉम्बिंग गश्त अभियान अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। पिछले पांच दिनों से लगातार चल रहे इस विशेष अभियान में पुलिस की संयुक्त टीम शहर की सड़कों पर पैदल मार्च कर अव्यवस्थित खड़े वाहनों, फुटपाथ पर कब्जा जमाए गाड़ियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है।

शहर के मुख्य बाजार, संवेदनशील इलाकों और शराब दुकानों के आसपास पुलिस की लगातार मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस टीम उन क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी कर रही है जहां अक्सर बदमाशों और शराबियों की गतिविधियां देखी जाती हैं। देर शाम से रात तक चलने वाली इस कार्रवाई में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। 
इसी बीच अभियान के दौरान एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने पूरे शहर में चर्चा का माहौल बना दिया, टीवीएस शोरूम के सामने सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी एक अज्ञात वाहन क्रमांक MP 04 CU 6020 पर यातायात विभाग ने व्हील लॉक लगा दिया, यह कार्रवाई यातायात प्रभारी संजय जायसवाल की मौजूदगी में की गई, मौके पर मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज रही कि उक्त वाहन किसी परिवहन विभाग से जुड़े अधिकारी का हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यातायात अधिकारी संजय जायसवाल ने बताया कि शहर में पिछले पांच दिनों से कोतवाली और यातायात पुलिस की संयुक्त गश्त जारी है। अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना, संदिग्ध क्षेत्रों में निगरानी रखना और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी गाड़ी पर नियमानुसार व्हील लॉक लगाया गया है,  फिलहाल वाहन मालिक की जानकारी नहीं मिल सकी है।

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

शहडोल में सड़क हादसों का 'काला दिन': युवती का हाथ और युवक का पैर कट कर हुआ अलग, कोयला ट्रक पलटने से हाईवे पर लगा लंबा जाम...

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...