नशे की खेप भले छोटी थी, लेकिन धनपुरी पुलिस की नजर बड़ी थी,इंडोर स्टेडियम के पीछे दबोचा गया कथित नशीली दवाओं का सौदागर, 31 शीशियों के साथ 42 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार...

शहडोल। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में धनपुरी पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए इंडोर स्टेडियम के पीछे घेराबंदी कर एक व्यक्ति को कथित रूप से नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 31 नग CANDYKUF कंपनी की कफ सिरप, एक मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 6,723 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, शहडोल पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान और एसडीओपी धनपुरी विकास पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धनपुरी निरीक्षक विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी....

4 सितंबर  को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने इंडोर स्टेडियम के पीछे घेराबंदी कर दबिश दी,कार्रवाई के दौरान मोहम्मद जाहिद, पिता स्वर्गीय अजीज, उम्र 42 वर्ष, निवासी धनपुरी को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 31 नग CANDYKUF कफ सिरप, जिसकी कीमत करीब 5,223 रुपये, एक अदद कीपैड मोबाइल फोन करीब 1,000 रुपये और 500 रुपये नकद बरामद किए गए...

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार सहित धनपुरी पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही...

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

शहडोल को मिली 24 नए डॉक्टरों की सौगात,MPPSC से चयनित 24 डॉक्टरों की हुई पदस्थापना, अब स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव...