बिना परमिट-फिटनेस दौड़ रही HR नंबर की बस पकड़ी, यात्रियों को उतारकर किया जब्त; शहडोल SP के निर्देशन पर यातायात पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप...

शहडोल । शहडोल  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन शहडोल की सड़कों पर यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रही एक बस पर आखिरकार यातायात पुलिस का शिकंजा कस दिया, HR नंबर की यह बस बिना वैध MP रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस और टैक्स के यात्रियों को लेकर शहडोल से रीवा की ओर दौड़ रही थी, शहडोल यातायात पुलिस ने बस को बीच रास्ते में रोककर यात्रियों को नीचे उतारा और वाहन को जब्त कर लिया, यातायात प्रभारी के इस कार्रवाई से नियमों को ताक पर रखकर बसें दौड़ाने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया...
शहडोल की सड़कों पर नियमों को ताक पर रखकर यात्रियों को ढो रही एक यात्री बस के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहडोल से रीवा की ओर जा रही HR नंबर की बस को यातायात पुलिस ने जांच के दौरान पकड़ लिया, आरोप है कि बस बिना वैध MP रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस और टैक्स के यात्रियों को लेकर सड़क पर दौड़ रही थी,कार्रवाई के दौरान बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारा गया और बस को जब्त कर लिया गया,यातायात प्रभारी संजय जायसवाल के इस कार्रवाई के बाद बस संचालकों में हड़कंप मच गया...
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दीपक बस सर्विस की यह बस मध्यप्रदेश में यात्रियों का परिवहन कर रही थी, लेकिन उसके दस्तावेजों को लेकर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, आरोप है कि बस का MP में आवश्यक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया था और न ही वैध परमिट, फिटनेस तथा टैक्स संबंधी औपचारिकताएं पूरी थीं,
बताया जा रहा है कि बस में यात्री सवार थे और वह शहडोल से रीवा की ओर जा रही थी, यातायात पुलिस ने बस को रास्ते में रोककर दस्तावेजों की जांच की, नियमों के विपरीत संचालन पाए जाने पर यात्रियों को बस से उतारा गया और वाहन को जब्त कर लिया गया, फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद अब परिवहन नियमों की अनदेखी कर यात्री बसों का संचालन करने वाले संचालकों में हड़कंप की स्थिति है।

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

शहडोल को मिली 24 नए डॉक्टरों की सौगात,MPPSC से चयनित 24 डॉक्टरों की हुई पदस्थापना, अब स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव...