शहडोल में जंतर-मंतर की गूंज, पेपर लीक और सोनम मामले की आंच शहडोल पहुंची,धनपुरी में समाजसेवियो का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

शहडोल । देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक, छात्र आत्महत्या और सोनम मामले को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन की गूंज अब मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के धनपुरी तक पहुंच गई है। धनपुरी के आजाद चौक पर समाजसेवी तिलकराज सोनी 'भोला' अपने साथियों के साथ बैनर-पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन में उतरे। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक मामलों पर नाराजगी जताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और सोनम मामले में निष्पक्ष जांच व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई...

देशभर में पेपर लीक, छात्र आत्महत्या और चर्चित सोनम मामले को लेकर उठ रही आवाज अब शहडोल जिले के धनपुरी तक पहुंच गई है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में धनपुरी के आजाद चौक पर समाजसेवी तिलकराज सोनी भोला ने अपने साथियों के साथ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई ,प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर पेपर लीक की घटनाओं पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई,उनका कहना था कि लगातार हो रहे परीक्षा घोटालों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, वहीं छात्र आत्महत्या जैसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई गई...

समाजसेवी तिलकराज सोनी ने कहा कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सके, इसलिए धनपुरी के आजाद चौक से ही सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए,प्रदर्शनकारियों ने सोनम मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी मांग की, उनका कहना था कि न्याय में देरी से लोगों का भरोसा कमजोर होता है, इसलिए संबंधित मामलों में पारदर्शी और त्वरित कार्रवाई जरूरी है।इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ भी एकत्रित हुई और राहगीरों का ध्यान इस विरोध प्रदर्शन की ओर गया,समाजसेवियों ने कहा कि यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध में नहीं, बल्कि छात्रों, युवाओं और न्याय की मांग को लेकर आयोजित किया गया है...

धनपुरी में हुए इस विरोध प्रदर्शन का फेसबुक लाइव के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया, जिससे बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और सोशल मीडिया यूजर्स इस मुहिम से जुड़े और अभ्यर्थियों के हक में अपना समर्थन दर्ज कराया। समाजसेवियों ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं को शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा...

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

शहडोल को मिली 24 नए डॉक्टरों की सौगात,MPPSC से चयनित 24 डॉक्टरों की हुई पदस्थापना, अब स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव...