शहडोल में निवेश के नाम पर लाखो की ठगी करने वाले 5आरोपियों पर FIR के बाद SP ने विशेष जांच दल (SIT) का किया गठन...

शहडोल। जिले में निवेश के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर कथित
GNS फाइनेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से लोगों को अधिक लाभ का प्रलोभन देकर निवेश करा आर्थिक ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शहडोल ने लंबित वित्तीय अपराधों की समीक्षा करते हुए इस मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रभावी विवेचना के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। साथ ही जांच टीम को वित्तीय लेन-देन की गहन पड़ताल कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
बुढ़ार थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी मूनयन सिंह द्वारा 19 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई गई थी,शिकायत की जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों के बयान और दस्तावेजों के परीक्षण में प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि GNS फाइनेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से लोगों को अधिक लाभ का प्रलोभन देकर निवेश कराया गया, इतना ही नहीं, ग्राहकों की अनुमति के बिना उनके डिमैट खातों में ट्रेडिंग कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने के भी आरोप सामने आए हैं।
जांच में पर्याप्त आधार मिलने के बाद थाना बुढ़ार पुलिस ने 20 जुलाई 2026 को सुखनंदन यादव, मुकेश यादव, सरोज यादव, विजय पाल तथा मोहम्मद अबीम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए 21 जुलाई  को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गठित विशेष जांच दल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक में साक्ष्य संकलन, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच, तकनीकी विश्लेषण तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए बिंदुवार निर्देश दिए गए...

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी वित्तीय दस्तावेजों, निवेश रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान अन्य पीड़ितों या अतिरिक्त आरोपियों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल विशेष जांच दल आरोपियों की तलाश में जुटा हुआ है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

शहडोल को मिली 24 नए डॉक्टरों की सौगात,MPPSC से चयनित 24 डॉक्टरों की हुई पदस्थापना, अब स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव...