जब कलेक्टर बने ड्राइवर: जनगणना जागरूकता के लिए खुद थामा स्टीयरिंग, शहडोल में अनोखी पहल....
शहडोल। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने एक अनोखी पहल करते हुए खुद प्रचार रथ की कमान संभाल ली, कलेक्ट्रेट परिसर से जनगणना प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद कलेक्टर न केवल वाहन में सवार हुए, बल्कि ड्राइवर सीट पर बैठकर खुद स्टीयरिंग थामते हुए उसे रवाना किया, उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जनगणना कार्य के प्रचार-प्रसार हेतु जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा प्रदाय की गई जनगणना प्रचार रथ को कलेक्ट्रेट डॉ केदार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर खुद उस वाहन की स्टीयरिंग थामा और उस वाहन को चलाकर रवाना किया, जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा उपलब्ध कराए गए इस जनगणना प्रचार रथ के माध्यम से जिले के सभी विकासखंडों में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, यह रथ गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को जनगणना के महत्व, प्रक्रिया और इसके फायदे के बारे में जानकारी देगा,कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की इस पहल को लोग सराह रहे हैं।
आमतौर पर अधिकारियों को औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित देखा जाता है, लेकिन कलेक्टर का इस तरह खुद मैदान में उतरकर संदेश देना लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि 1 मई से 30 मई तक जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें 33 प्रकार की जानकारियां एकत्र की जाएंगी, उन्होंने सभी नागरिकों से सहयोग करने और सही जानकारी देने की अपील की, ताकि योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो सके,
साथ ही उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि जानकारी देने से पहले संबंधित अधिकारी या कर्मचारी का पहचान पत्र अवश्य जांच लें,जनगणना को सफल बनाने के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है...
Comments
Post a Comment