रेत माफियाओं पर चला खनिज विभाग का बुलडोजर: शहडोल में 200 घनमीटर अवैध रेत नष्ट, रात 2 बजे पकड़ी गई डग्गी...

शहडोल। जिले में अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर शहडोल के निर्देशन और खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने जिले के कई इलाकों में दबिश देकर अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर करारा प्रहार किया। कार्रवाई के दौरान न सिर्फ भारी मात्रा में अवैध रेत नष्ट की गई, बल्कि देर रात रेत परिवहन करते एक वाहन को भी पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया...
खनिज विभाग को लगातार तहसील ब्यौहारी अंतर्गत ग्राम मनटोला (मैरटोला), भमरहा-प्रथम सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध रेत भंडारण और उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी खनि निरीक्षक वृत्त ब्यौहारी के नेतृत्व में टीम ने 25 मई को कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान शासकीय भूमि पर लगभग 200 घनमीटर लावारिस रेत का अवैध भंडारण पाया गया। विभाग ने मौके पर जेसीबी मशीन मंगाकर रेत में मिट्टी मिलाते हुए उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया, जिससे माफियाओं को बड़ा आर्थिक झटका लगा...

वहीं 27 मई की देर रात करीब 2 बजे तहसील सोहागपुर के ग्राम निपनिया में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए मेटाडोर वाहन क्रमांक MP19GA4357 को पकड़ा गया। वाहन को तत्काल जब्त कर सोहागपुर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। जांच में वाहन मालिक का नाम यश द्विवेदी निवासी घुरवार, तहसील सोहागपुर सामने आया है...
खनिज विभाग ने वाहन चालक और मालिक के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध खनिज कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी...

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

शहडोल को मिली 24 नए डॉक्टरों की सौगात,MPPSC से चयनित 24 डॉक्टरों की हुई पदस्थापना, अब स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव...