मुस्तैदी का इनाम: डायल 112 के कर्मियों पर मेहरबान हुए एसपी, दिया 10 हजार का नकद पुरस्कार...

शहडोल। आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई, घटनास्थल पर समय रहते पहुंचकर सूचना संकलन तथा मौके की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डायल 112 के कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, इस सम्मान का उद्देश्य कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना और बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा देना है।

पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने डायल 112 में पदस्थ कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी घटना की सही और समय पर जानकारी पुलिस तक पहुंचना बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में डायल 112 के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सतर्कता और समर्पण के साथ कर रहे हैं। घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्यों के संरक्षण, आवश्यक जानकारी जुटाने तथा तत्काल रिपोर्टिंग में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहती है।इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए आरक्षक क्रमांक 605 कृष्णानंद यादव को 10 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं डायल 112 वाहन के चालक धनीराम को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर उनके बेहतर प्रदर्शन की सराहना की गई,पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डायल 112 प्रदेश की आपातकालीन सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो संकट की घड़ी में आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का कार्य करती है। कर्मचारियों की मुस्तैदी और कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस व्यवस्था पर लोगों का भरोसा और मजबूत होता है।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुरस्कृत कर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने भी भविष्य में और अधिक लगन, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस सम्मान से डायल 112 के अन्य कर्मचारियों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला है...

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

शहडोल में सड़क हादसों का 'काला दिन': युवती का हाथ और युवक का पैर कट कर हुआ अलग, कोयला ट्रक पलटने से हाईवे पर लगा लंबा जाम...

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...