शहडोल के धनपुरी बोतल के बदले बैग, कचरे से कमाई और सफाई, धनपुरी नगरपालिका की अनूठी पहल...

शहडोल । प्लास्टिक कचरे से जूझते शहरों के बीच धनपुरी नगरपालिका ने एक अनोखी पहल शुरू की है, जहां अब खाली बोतलें फेंकने के बजाय आपको मिल सकता है एक उपयोगी बैग,पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया यह नवाचार शहर में चर्चा का विषय बन गया है।धनपुरी की यह पहल न सिर्फ प्लास्टिक मुक्त शहर की ओर एक मजबूत कदम है, बल्कि आमजन की भागीदारी से बदलाव की एक मिसाल भी पेश कर रही है। अगर इसी तरह जागरूकता और सहयोग बना रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब शहर पूरी तरह स्वच्छ और हरित नजर आएगा...
पर्यावरण संरक्षण और पॉलिथिन मुक्त शहर की दिशा में धनपुरी नगरपालिका ने एक सराहनीय और नवाचारी कदम उठाया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री पूजा के मार्गदर्शन में नगर के पांच प्रमुख स्थानों पर बैग वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई हैं, जो आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ व्यवहार में बदलाव लाने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास साबित हो रही हैं।इन अत्याधुनिक मशीनों की खासियत यह है कि इनमें कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक की खाली बोतल डालकर बदले में एक उपयोगी कपड़े का बैग प्राप्त कर सकता है। यह पहल न केवल प्लास्टिक कचरे को कम करने में मदद करेगी, बल्कि नागरिकों को पॉलिथिन के विकल्प अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगी...
नगरपालिका प्रशासन का मानना है कि इस नवाचार से शहर में स्वच्छता का स्तर बेहतर होगा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगेगा,इसके साथ ही इस योजना का एक सामाजिक पहलू भी जुड़ा हुआ है। बैग तैयार करने का कार्य स्व सहायता समूह की महिलाओं को सौंपा गया है, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी...
मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री पूजा ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि स्वच्छ और हरित भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।धनपुरी नगरपालिका की यह पहल निश्चित रूप से अन्य नगर निकायों के लिए भी एक प्रेरणा बन सकती है, जो पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के जरिए सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

शहडोल में सड़क हादसों का 'काला दिन': युवती का हाथ और युवक का पैर कट कर हुआ अलग, कोयला ट्रक पलटने से हाईवे पर लगा लंबा जाम...

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...