बेखौफ सैफ का ‘छूट का जुआ’ बना खतरनाक खेल: चाचाई थाना क्षेत्र के जंगल में सजी महफिल, पैसों के विवाद में चलती है गोली...

शहडोल/अनूपपुर/चाचाई। जिले के चाचाई थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध जुए का बड़ा नेटवर्क बेखौफ तरीके से संचालित हो रहा है। अमलाई कॉलरी क्वार्टर में रहने वाला सैफ अपने सरपरस्तों के नक्शेकदम पर चलते हुए जंगलों के बीच खुलेआम छूट का जुआ खिला रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस जुए के फड़ में सिर्फ अनूपपुर और शहडोल ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ से भी जुआरी पहुंच रहे हैं, जहां रोजाना लाखों रुपये के दांव लगाए जा रहे हैं। कही यह खाकी की सहमति से तो नहीं चल रहा...

सूत्रों के मुताबिक, सैफ द्वारा चलाए जा रहे इस छूट के जुए में एक खास तरह का खेल होता है, जिसमें वह खुद मोटी रकम अंदर कर रहा है और जुआरियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यही वजह है कि इस फड़ में आए दिन पैसों को लेकर विवाद की स्थिति बनती रहती है। बावजूद इसके, सैफ का यह अवैध कारोबार लगातार फल-फूल रहा है और जिम्मेदारों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

ताजा मामला उस वक्त सामने आया जब जंगल में सजे इस जुए के फड़ में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक जुआरी ने कट्टा निकालकर हवाई फायरिंग कर दी,गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, मौके पर मौजूद अन्य जुआरियों और सैफ ने स्थिति को संभालते हुए मामले को शांत कर दिया, जिससे यह मामला ज्यादा तूल नहीं पकड़ सका...

लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर बेखौफ सैफ को इस तरह खुलेआम जुआ खिलाने की छूट कौन दे रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चाचाई पुलिस की निष्क्रियता या कथित सहमति के चलते यह अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। अगर समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में यह जुए का फड़ किसी बड़े खून-खराबे का कारण बन सकता है।

फिलहाल, यह पूरा मामला पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है और अब देखना होगा कि प्रशासन इस बेखौफ जुए के अड्डे पर कब और कैसी कार्रवाई करता है।

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

शहडोल को मिली 24 नए डॉक्टरों की सौगात,MPPSC से चयनित 24 डॉक्टरों की हुई पदस्थापना, अब स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव...