अनूपपुर में हाथियों का आतंक, गेहूं की फसल रौंदी, दहशत में किसान, एक दांत वाला हाथी बना किसानों की मुसीबत, रातों की नींद उड़ी...

@Nyamuddin.ali✒️
अनूपपुर। अनूपपुर जिले में हाथियों की बढ़ती आवाजाही एक बार फिर किसानों की मुश्किलें बढ़ा रही है। खेतों में लहलहाती फसल पर हाथियों के हमले से जहां मेहनत पर पानी फिर रहा है, वहीं रिहायशी इलाकों तक पहुंचे जंगली हाथियों ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना दिया है।
अनूपपुर जिले में एक बार फिर जंगली हाथियों की दस्तक ने ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जैतहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत धनगंवा बिट के कुसुंमहाई और चोई के मध्य स्थित जंगल में एक दांत वाला हाथी  लगातार मूवमेंट कर रहा है, जिससे आसपास के गांवों के किसान सहमे हुए हैं। ग्राम पंचायत अमगंवा के वार्ड क्रमांक 10 डोगरीटोला में हाथियों ने किसान गणेश सिंह आर्मों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। रात के अंधेरे में खेत में घुसे हाथी ने कुछ ही देर में मेहनत से उगाई गई फसल को रौंदकर तबाह कर दिया।
हाथी के रिहायशी इलाके के करीब पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। खेतों में रात की पहरेदारी करना किसानों के लिए जोखिम भरा हो गया है, वहीं बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में डर सताने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की मौजूदगी के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है और किसी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

वन्य जीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल द्वारा हाथी  के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है। वे वन विभाग के अमले को समय-समय पर हाथियों की स्थिति और दिशा की जानकारी दे रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को सतर्क किया जा सके और हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर मोड़ा जा सके। वन विभाग की टीम भी अलर्ट मोड पर है और ग्रामीणों से हाथी के पास न जाने तथा किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करने की अपील की जा रही है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से फसल नुकसान का शीघ्र मुआवजा देने और हाथियों के स्थायी समाधान की मांग की है। फिलहाल हाथियों की लगातार आवाजाही ने अनूपपुर के इस इलाके में किसानों की चिंता बढ़ा दी है ।

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

शहडोल में सड़क हादसों का 'काला दिन': युवती का हाथ और युवक का पैर कट कर हुआ अलग, कोयला ट्रक पलटने से हाईवे पर लगा लंबा जाम...

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...