घर के सामने चल रहा था सट्टे का अड्डा! सोहागपुर पुलिस की दबिश में 2 सटोरिए गिरफ्तार, मोबाइल से भेजा जाता था पूरा हिसाब-किताब...

शहडोल। जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए शहडोल पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सोहागपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी सहित सट्टा संचालन में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है...

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 फरवरी  को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोहागपुर गढ़ी क्षेत्र में राजेश सोनी उर्फ पप्पू अपने घर के सामने रुपए-पैसों की हार-जीत की बाजी लगवाकर अवैध सट्टा पर्ची लिखने का काम कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से 17 नग सट्टा पर्ची, 17,810 रुपए नगद, कार्बन के टुकड़े, डॉट पेन, कैलकुलेटर तथा एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी विनीत द्विवेदी उर्फ लालन द्विवेदी के साथ मिलकर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था और मोबाइल फोन के माध्यम से प्रतिदिन सट्टे की बुकिंग एवं राशि का पूरा हिसाब भेजा जाता था,इसके बाद पुलिस ने सह आरोपी विनीत द्विवेदी को भी हिरासत में लेकर उसके कब्जे से सट्टा अंक दर्ज रजिस्टर, कैलकुलेटर, डॉट पेन एवं वीवो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट एवं बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है....इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

हादसों भरा सोमवार: शहडोल जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 की मौत, दर्जनों घायल....

लोकायुक्त रीवा ने रोजगार सहायक को 10 हजार रु लेते किया ट्रैप, रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई...