तेज़-तर्रार अनुशासित TI अरुण पाण्डेय ने संभाली सोहागपुर थाने की कमान...तेज़ फैसले, सख्त अनुशासन और ज़ीरो टॉलरेंस, यही है TI अरुण पाण्डेय की पहचान…

शहडोल । सोहागपुर थाना क्षेत्र में अब कानून का इक़बाल बुलंद होने जा रहा है। जिले के सबसे तेज़-तर्रार और अनुशासित पुलिस अधिकारियों में गिने जाने वाले अरुण पाण्डेय ने जैसे ही थाना प्रभारी का पदभार संभाला, वैसे ही अपराधियों की नींद उड़ गई। स्पष्ट शब्दों में उन्होंने यह संदेश दे दिया कि अब सोहागपुर में अपराध, अवैध धंधे और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है। यहां केवल कानून चलेगा...

 जिले के सबसे तेज़-तर्रार और अनुशासित पुलिस अधिकारियों में शुमार नवपदस्थ थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय ने सोहागपुर थाना की कमान संभालते ही साफ कर दिया है कि अब क्षेत्र में अपराध के लिए कोई जगह नहीं होगी, पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध, अराजकता और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से लगाम कसी जाएगी...

थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय ने कहा कि जुआ, सट्टा, अवैध शराब, नशीली दवाओं का कारोबार और संगठित अपराध किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों और गिरोहों पर कानूनी दायरे में रहते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी,उन्होंने दो टूक कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली पारदर्शी, निष्पक्ष और आमजन के भरोसे पर आधारित होगी,
पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में सोहागपुर थाना क्षेत्र में सतत गश्त, रात्रि पेट्रोलिंग और संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी बढ़ाई जाएगी,चोरी, लूट और असामाजिक गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाने के लिए प्रभावी रणनीति लागू की जा रही है।

अरुण पाण्डेय ने जनसंपर्क और सामुदायिक पुलिसिंग को अपनी कार्ययोजना का अहम स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार, शिकायतों का समयबद्ध निराकरण और महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा...

पुलिस-जनता के बीच संवाद बढ़ाकर विश्वास को और मजबूत किया जाएगा,यातायात व्यवस्था सुधार, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, हेलमेट और यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, साथ ही साइबर अपराधों को लेकर लोगों को जागरूक करने और शिकायतों के त्वरित पंजीयन पर भी जोर रहेगा...

अंत में थाना प्रभारी ने नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने की अपील की, उनका साफ संदेश है। सोहागपुर में अब कानून का राज होगा, अपराधियों की नहीं...

Comments

Popular posts from this blog

हादसों भरा सोमवार: शहडोल जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 की मौत, दर्जनों घायल....

लोकायुक्त रीवा ने रोजगार सहायक को 10 हजार रु लेते किया ट्रैप, रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई...