भोपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में धनपुरी CMO आमंत्रित, कॉमनवेल्थ सस्टेनेबल सिटीज़ इनिशिएटिव में चमकेगा नगर पालिका का विकास व शहरी नवाचार मॉडल...

शहडोल। धनपुरी नगर पालिका के लिए यह गर्व और उपलब्धि का क्षण है कि नगर में किए जा रहे विकास कार्यों, शहरी नवाचारों और सुशासन की गाथा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत की जाएगी। लंदन स्थित कॉमनवेल्थ लोकल गवर्नमेंट फोरम (CLGF) के तत्वाधान में भोपाल में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ सस्टेनेबल सिटीज़ इनिशिएटिव कार्यक्रम में धनपुरी नगरपालिका के कार्यों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा...

मुख्य नगरपालिका अधिकारी धनपुरी सुश्री पूजा बुनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में धनपुरी नगर पालिका द्वारा किए जा रहे शहरी विकास कार्य, नवीन पहलें, सुशासन के मॉडल, नागरिक सेवाओं में किए गए सुधार तथा सतत विकास की दिशा में उठाए गए कदमों की विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि धनपुरी नगर पालिका के ये सफल प्रयास राज्य, राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी साझा किए जाएंगे,

इसी क्रम में सीएमओ धनपुरी सुश्री पूजा बुनकर को कॉमनवेल्थ लोकल गवर्नमेंट फोरम द्वारा भोपाल में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। कॉमनवेल्थ सस्टेनेबल सिटीज़ इनिशिएटिव के अंतर्गत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय संवाद का आयोजन 3 से 5 फरवरी 2026 तक भोपाल में किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ, नीति निर्माता और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि शामिल होंगे...

लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय संस्था से प्राप्त यह आमंत्रण धनपुरी नगर पालिका के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे न केवल धनपुरी नगर के विकास कार्यों को वैश्विक पहचान मिलेगी, बल्कि अन्य नगरपालिकाओं के लिए भी यह एक प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा। स्थानीय स्तर पर किए गए प्रयासों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन धनपुरी के सुनियोजित विकास, पारदर्शी प्रशासन और नागरिक सहभागिता का प्रमाण है।

Comments

Popular posts from this blog

हादसों भरा सोमवार: शहडोल जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 की मौत, दर्जनों घायल....

लोकायुक्त रीवा ने रोजगार सहायक को 10 हजार रु लेते किया ट्रैप, रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई...