दिल्ली में सम्मानित हुईं धनपुरी की CMO पूजा बुनकर, डिकार्बनाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य पर राष्ट्रीय पहचान...


शहडोल। अखिल भारतीय स्थानीय स्वशासन संस्थान, नई दिल्ली में आयोजित डिकार्बनाइजेशन भारतीय शहर संवाद एवं विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में शहडोल जिले की नगर परिषद धनपुरी को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली , नगर विकेंद्रीकरण पहल के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर धनपुरी की मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) सुश्री पूजा बुनकर को सम्मानित किया गया, यह सम्मान शहडोल जिले और प्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है...
इस कार्यशाला में देशभर के नगर निकायों, शहरी विकास से जुड़े विशेषज्ञों एवं नीति निर्माताओं ने भाग लिया, कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय शहरों को कार्बन उत्सर्जन कम करने, पर्यावरण संरक्षण और सतत शहरी विकास की दिशा में सशक्त बनाना रहा,इस दौरान धनपुरी नगर परिषद द्वारा किए गए नवाचारों और पर्यावरण हितैषी प्रयासों की विशेष सराहना की गई।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के भारतीय देश प्रमुख एवं वरिष्ठ सलाहकार हितेश वैद्य ने धनपुरी नगर परिषद के कार्यों को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि धनपुरी जैसे छोटे शहर भी यदि ठोस इच्छाशक्ति और सही रणनीति के साथ काम करें तो वे न केवल देश बल्कि विश्व के लिए भी उदाहरण बन सकते हैं। यह साबित करता है कि डिकार्बनाइजेशन केवल बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री पूजा बुनकर ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि नगर परिषद धनपुरी ने शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला से प्राप्त तकनीकी और नीतिगत ज्ञान का उपयोग धनपुरी के समग्र और पर्यावरण अनुकूल विकास में किया जाएगा, आने वाले समय में धनपुरी को प्रदेश की पहली डिकार्बनाइजेशन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे...

इस उपलब्धि पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, नगर परिषद कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताई है। यह सम्मान धनपुरी नगर परिषद के सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Comments

Popular posts from this blog

हादसों भरा सोमवार: शहडोल जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 की मौत, दर्जनों घायल....

लोकायुक्त रीवा ने रोजगार सहायक को 10 हजार रु लेते किया ट्रैप, रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई...