डिजिटल सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम: पं. शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में डिजिटल पेमेंट साक्षरता पर प्रशिक्षण सम्पन्न...

शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा “एमएस ऑफिस एवं डिजिटल पेमेंट साक्षरता” विषय पर आधारित द्विसाप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानमंत्री उषा (PM-USHA) एवं पीएनबी डिजिशक्ति के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को डिजिटल कौशल से सशक्त बनाते हुए सुरक्षित और प्रभावी डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक करना रहा...

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी गई, जिससे छात्र न केवल सैद्धांतिक ज्ञान बल्कि व्यावहारिक दक्षता भी हासिल कर सकें, प्रशिक्षण के अंतर्गत एमएस ऑफिस एप्लीकेशन्स जैसे वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट के साथ-साथ ई-डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल वॉलेट्स, इंटरनेट उपयोग, साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई...

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस प्रशिक्षण को राष्ट्रीय डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया, कुलगुरु प्रो. रामशंकर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण छात्रों को आत्मनिर्भर, रोजगारोन्मुख और तकनीकी रूप से सक्षम बनाते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल साक्षरता आज के समय की अनिवार्य आवश्यकता है और ऐसे कार्यक्रम छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।

पीएम उषा की कोऑर्डिनेटर डॉ. रचना दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पीएम उषा के सॉफ्ट कंपोनेंट के अंतर्गत आयोजित किया गया है। इसके माध्यम से छात्रों को नवीनतम तकनीकों से परिचित कराया जा रहा है, जिससे वे डिजिटल इंडिया अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा सकें...

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे,इस पहल से छात्रों में डिजिटल जागरूकता बढ़ेगी और वे सुरक्षित डिजिटल लेन-देन को आत्मविश्वास के साथ अपनाने में सक्षम होंगे...

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

शहडोल को मिली 24 नए डॉक्टरों की सौगात,MPPSC से चयनित 24 डॉक्टरों की हुई पदस्थापना, अब स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव...