शहडोल की दीवारें अब बोलेंगी...... छात्रों की कला से गंदी दीवारों पर उकेरी जाएगी स्वच्छता व यातायात जागरूकता .... यातायात प्रभारी की अनूठी पहल...

शहडोल। शहर की गंदी, जर्जर और बदसूरत दीवारें अब चमकने जा रही हैं। उनमें रंग, भाव, संदेश और कला की नई रोशनी उतरने वाली है। शहडोल जिला यातायात विभाग ने एक अनोखी पहल की है, जिसके तहत शहर की टूटी-फूटी और गंदगी से भरी दीवारों पर अब स्कूली, कॉलेज और आईटीआई छात्रों की पेंटिंग नजर आएंगी, इन पेंटिंग्स में स्वच्छता, सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों से जुड़े संदेश उकेरे जाएंगे, ताकि आमजन को खूबसूरत कला के साथ जागरूकता भी मिले....

यह अनूठा वॉल पेंटिंग अभियान शहडोल जिले के यातायात प्रभारी संजय जायसवाल के निर्देशन में शुरू किया गया है। उनकी यह पहल न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि यह यातायात जागरूकता के क्षेत्र में एक प्रेरक मिसाल भी बनने जा रही है। आमतौर पर ट्रैफिक जागरूकता सिर्फ पंपलेट, पोस्टर या अभियान तक सीमित रह जाती है, लेकिन पहली बार शहडोल में दीवारें ही जागरूकता का माध्यम बनेंगी, अभियान के तहत शहर की प्रमुख दीवारों को पहले साफ कराया जाएगा, फिर छात्र टीमों को थीम के अनुसार पेंटिंग के लिए दिया जाएगा, इसमें हेलमेट है जरूरी, सीट बेल्ट लगाओ, सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, शहर है अपना  इसे साफ रखना, ट्रैफिक नियम  जीवन नियम जैसे संदेश सुंदर चित्रों के माध्यम से बनाए जाएंगे...

छात्र न केवल अपनी कला प्रदर्शित करेंगे, बल्कि उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग आने वाले वर्षों तक लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और स्वच्छता के महत्व की याद दिलाती रहेंगी, इससे शहर की सुंदरता में भी इजाफा होगा और सार्वजनिक स्थानों पर सकारात्मक वातावरण बनेगा,यातायात विभाग का मानना है कि जब संदेश कला के रूप में सामने आता है, तो वह ज्यादा प्रभावी होता है, और दिल में जल्दी बस जाता है। शहडोल शहर में जल्द ही इन रंगीन और संदेशों से भरी दीवारों का आकर्षक रूप देखने को मिलेगा।

यातायात प्रभारी संजय जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया, यातायात के तरफ से यातायात के प्रति जागरूकता लाने के लिए शहर की तंग दिवाले में  वाल पेंटिंग जागरूकता कार्यक्रम किया गया है,जिसमें छात्र  छात्राएं सम्मिलित होकर वाल पेंटिंग कर लोगो को जागरूक करेंगे....

Comments

Popular posts from this blog

हादसों भरा सोमवार: शहडोल जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 की मौत, दर्जनों घायल....

लोकायुक्त रीवा ने रोजगार सहायक को 10 हजार रु लेते किया ट्रैप, रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई...