अवैध कबाड़ परिवहन पर बुढ़ार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप जब्त कर आरोपी गिरफ्तार, ‘बड्डे जैन’ के संरक्षण में चलने के आरोप..9

अमजद खान की ✒️ से...
शहडोल । शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

 पुलिस ने जैतपुर चौक के पास वाहन क्रमांक MP 65 GA 0757 (पिकअप) को रोककर जांच की, जिसमें अवैध कबाड़ लदा पाया गया,
जांच के दौरान वाहन चालक ने अपना नाम छंगा सिंह गोंड, पिता राम सिंह गोंड, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 07, अम्बेडकर नगर, बुढ़ार, जिला शहडोल बताया, पुलिस द्वारा कबाड़ से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर चालक कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, दस्तावेजों के अभाव और माल के चोरी का संदेह होने पर पुलिस ने पिकअप वाहन सहित कबाड़ को विधिवत जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया,पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह भी आरोप सामने आ रहे हैं कि यह अवैध कबाड़ का कारोबार स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली व्यक्ति बड्डे जैन के संरक्षण में चल रहा था, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस बिंदु पर विस्तृत जांच जारी है और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इस पूरे मामले में बुढ़ार थाना पुलिस ने आरोपी को धारा 35 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को आगे धारा 106 बीएनएसएस के अंतर्गत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया..

बुढ़ार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी संरक्षण देने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

हादसों भरा सोमवार: शहडोल जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 की मौत, दर्जनों घायल....

लोकायुक्त रीवा ने रोजगार सहायक को 10 हजार रु लेते किया ट्रैप, रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई...