12 साल बाद शहडोल में फिर लौट रहा ‘जिंदगी देने वाला मिशन’: 13–15 मार्च को लगेगा विशाल राहत मेडिकल कैम्प, हजारों मरीजों को मिलेगी नई उम्मीद...

शहडोल। संभागीय मुख्यालय शहडोल एक बार फिर ऐसे ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है, जिसने 12 साल पहले हजारों लोगों की जिंदगी बदल दी थी। राहत मेडिकल मिशन 2.0 आगामी 13, 14 और 15 मार्च को आयोजित होने जा रहा है। यह विशाल आयोजन राजकृष्ण तन्खा फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब के तत्वावधान में, राज्य शासन के सहयोग से पुनः शहडोल में हो रहा है। शहडोल में यह आयोजन एक बार फिर हजारों लोगों के लिए उम्मीद की रोशनी बनकर सामने आ रहा है।

बीते दिनों रोटरी क्लब शहडोल का एक प्रतिनिधिमंडल जबलपुर स्थित निवास पर राज्यसभा सांसद, पूर्व सॉलिसिटर जनरल एवं रोटरी के पूर्व प्रांतपाल विवेक तन्खा से मिला। मुलाकात के दौरान श्री तन्खा ने शिविर आयोजन के लिए सहमति प्रदान की। प्रतिनिधिमंडल में रोटेरियन संजय तिवारी, अजय खोत, राजेश गुप्ता, अजय बिजरा, कृष्ण कुमार गुप्ता और प्रकाश गुप्ता शामिल थे। इस दौरान पूर्व आयुक्त नि:शक्तजन बलदीप सिंह मैनी भी मौजूद रहे।

राहत शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को रोटरी क्लब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि विवेक तन्खा के निर्देशन में होने वाला यह दूसरा चरण न केवल शहडोल बल्कि पूरे संभाग और आसपास के जिलों के हजारों मरीजों के लिए जीवन का नया सहारा बनेगा।

पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने वर्ष 2016 के प्रथम चरण को याद करते हुए बताया कि उस शिविर में 31,085 मरीजों ने लाभ उठाया था। इनमें से 1,755 सर्जरी विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा की गई थीं, जबकि 1,037 मरीजों की सर्जरी बाहरी अस्पतालों में सम्पन्न हुई थीं। शिविर की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि थी—जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में ब्लड सेपरेशन यूनिट की स्थापना, जो आज भी हजारों लोगों की जान बचा रही है।

क्लब सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि राहत मिशन 2.0 इस बार भी चिकित्सा सेवा का वही ऐतिहासिक आयाम दोहराएगा। बैठक में रोटेरियन कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, अजय बिजरा, राजेश श्रीवास्तव, मनीष केजरीवाल, सत्येंद्र सोनी, दलजीत सिंह, रवि शंकर पाठक, अमित गुप्ता बंटी, अनिल मोर, अमित गुप्ता और दीनदयाल केसरवानी शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

शहडोल को मिली 24 नए डॉक्टरों की सौगात,MPPSC से चयनित 24 डॉक्टरों की हुई पदस्थापना, अब स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव...