शहडोल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा: जमीन की रजिस्ट्री को लेकर परिवार में जमकर मारपीट, गाली-गलौज और हाथापाई का वीडियो वायरल

@Shubhangi.namdeo✒️
शहडोल।जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हंगामा मच गया जब जमीन की रजिस्ट्री को लेकर एक ही परिवार के सदस्य आपस में भिड़ गए। उपपंजीयक कार्यालय के सामने खुलेआम गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना ने कलेक्ट्रेट को कुछ समय के लिए रणभूमि में तब्दील कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक को परिवार के अन्य सदस्य घसीटते हुए परिसर से बाहर ले गए। पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों के बीच जमीन की बंटवारे और रजिस्ट्री को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जो सोमवार को उस समय फूट पड़ा जब सभी पक्ष कलेक्ट्रेट पहुंचे। रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही आपसी कहासुनी झड़प में बदल गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों और कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

इस घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली और कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर शांत समझे जाने वाले उपपंजीयक कार्यालय में इस तरह की घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रशासन मौन, कार्रवाई का इंतजार
विवाद के बाद भी मौके पर कोई पुलिस या सुरक्षा बल नहीं पहुंचा, जिससे यह सवाल उठता है कि कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील परिसर में सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान किसी अधिकारी या सुरक्षाकर्मी की कोई भूमिका नहीं दिखती।

अब देखना यह होगा कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है और परिवार के बीच हुए इस विवाद में किसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

नशे के कारोबार में महिलाओं की इंट्री, शहडोल में महिला गांजा तस्कर 'चच्ची' गिरफ्तार, मकान के नीचे छिपाकर रखी थी गांजा...