पारिवारिक विवाद में नवविवाहिता ने कुएं में लगाई छलांग, पति भी कूदा पीछे; सीधी पुलिस ने दोनों की बचाई जान...
shubhangi.namdeo✒️
शहडोल। जिले के सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पौड़ी में पारिवारिक विवाद के चलते एक नवविवाहिता ने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की, पत्नी को कुएं में कूदता देख पति भी भावुक होकर पीछे-पीछे कुएं में कूद गया, स्थिति की जानकारी मिलते ही सीधी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान चलाकर समय रहते दोनों की जान बचा ली, पुलिस की इस त्वरित और साहसी कार्रवाई की हर ओर सराहना हो रही है। ग्रामीणों ने पुलिस के मानवीय चेहरे की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि समय पर पुलिस न पहुंचती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम नौढीया निवासी 20 वर्षीय सौरभ मौर्य अपनी नवविवाहिता पत्नी वर्षा मौर्य के साथ अपने नाना के घर बुधसार आए थे, जहां सौरभ अपनी पत्नी को अपने माता पिता के घर छत्तीसगढ़ जाने को कह रहा था, लेकिन पत्नी जाने से इंकार कर दिया इसी बात को लेकर दोनों में बाद विवाद होने लगा, जिस पर पत्नी ने ग्राम बुधसार पर निर्माणधीन कुएं में छलांग लगा दी, पत्नी को कुएं में कूदता देख पति भी भावुक होकर पीछे-पीछे कुएं में कूद गया, स्थिति की जानकारी मिलते ही सीधी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान चलाकर समय रहते दोनों की जान बचा ली, पुलिस की इस त्वरित और साहसी कार्रवाई की हर ओर सराहना हो रही है। ग्रामीणों ने पुलिस के मानवीय चेहरे की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि समय पर पुलिस न पहुंचती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
थाना प्रभारी और उनकी टीम ने जिस तत्परता और बहादुरी से जान जोखिम में डालकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला, वह वाकई काबिले तारीफ है। यह घटना न केवल पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता की सेवा में भी सदैव तत्पर है।
वही इस पूरे मामले की सीधी थाना प्रभारी राज कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नौ विवाहिता के बीच पिता के घर जाने न जाने को लेकर विवाद हो गया, जिस पर पत्नी नाना ससुर के घर कुंए में छलांग लगा दी थी, पीछे से पति ने भी छलांग लगा दी थी, मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच, दोनो का रेस्क्यू कर सुरक्षित निकला गया...
Comments
Post a Comment