घर में घुसे भालू ने मचाया घर में आतंक, गांव में अफरा तफरी का माहौलवन विभाग ने किया रोमांचक रेस्क्यू, गांववालों ने ली राहत की सांस...

shubhangi.namdeo✒️
शहडोल।  शहडोल जिले के अमझोर वन परिक्षेत्र के ग्राम गंधिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मादा भालू अचानक ग्रामीण राम शरण के घर में घुस गई,  शांत गांव की सुबह अचानक डर और सस्पेंस से भर गई,  भालू को घर में देख परिजनों के होश उड़ गए और वे किसी तरह खुद को एक कमरे में बंद कर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

घर में घुसी भालू इधर-उधर दौड़ती रही और घर का सामान तहस-नहस करने लगी। इस भयावह दृश्य की जानकारी मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। तुरंत ही अमझोर वन परिक्षेत्र के एसडीओ मुकुल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया..

काफी मशक्कत और सावधानी के बाद वन विभाग की टीम ने भालू को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। पूरी प्रक्रिया बेहद रोमांचक रही, लेकिन वन विभाग की तत्परता और सूझबूझ से कोई जनहानि नहीं हुई। जैसे ही भालू को जंगल में छोड़ा गया, गांववालों ने राहत की गहरी सांस ली और वन विभाग का धन्यवाद किया।

यह घटना न सिर्फ एक रोमांचक रेस्क्यू ऑपरेशन की कहानी है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि मानव और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाना कितना जरूरी है।

अमझोर वन परिक्षेत्र के SDO मुकुल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधिया गांव के एक घर में मादा भालू घुस गई थी, जो किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाई, उसका रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है ,उस पर निगरानी बनाए हुए है।

Comments

Popular posts from this blog

हादसों भरा सोमवार: शहडोल जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 की मौत, दर्जनों घायल....

लोकायुक्त रीवा ने रोजगार सहायक को 10 हजार रु लेते किया ट्रैप, रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई...