"पूत कपूत तो क्या धन संचय" कलयुगी बेटे ने मां की पेटी से जेवर-नगदी लेकर हुआ फरार, पुलिस ने दबोचा....

@shubhangi.namdeo✒️

शहडोल । शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है जो न केवल रिश्तों को शर्मसार करती है, बल्कि इंसानियत को भी झकझोर कर रख देती है। यहां एक 55 वर्षीय वृद्ध मां ने अपने ही बेटे पर भरोसा किया था, लेकिन उस कलयुगी औलाद ने 'पूत कपूत तो क्या धन संचय' कहावत को पूरी तरह से चरितार्थ कर दिया।

जिले के सीधी थाना क्षेत्र के रिमांड डोंगरा टोला निवासी 55 वर्षीय  वृद्ध महिला अपने घर में वर्षों से मेहनत-मशक्कत कर कुछ जेवरात और नगदी संजोकर रखी थी,  ये उसकी जिंदगी भर की जमा-पूंजी थी, जो उसने अपनी जरूरतों और अपने बेटे की भलाई के लिए बचाई थी,  लेकिन उस भरोसे को ठोकर मारते हुए उनका बड़ा बेटा  रंगू उर्फ रामचंद्र अपनी ही मां की पेटी सहित पेटी में रखे गहने चांदी के सिक्के  और नकद रुपए चुराकर फरार हो गया, मां ने जब घर आई  और देखा की उसके गहने नगदी वाली दो पेटी  सारा सामान गायब पाया, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई,  विश्वास नहीं हुआ कि उसका ही खून ऐसा कर सकता है। लेकिन सच तो यही था,  हारकर वो सीधी थाने पहुंची और अपने ही बेटे के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई, सीधी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की,  मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोर बेटे को दबोच लिया,  उसके पास से मां के जेवर और नगदी भरे पेटी को  बरामद कर ली गई,  अब बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, और मां को उसकी अमानत वापस मिल गई है।इस घटना के बाद से पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। मोहल्ले के लोग सकते में हैं कि आज का युग वास्तव में कलयुग है।  जहां बेटे मां की ममता को नहीं, पेटी में रखी दौलत को देखते हैं।

वही इस मामले में सीधी थाना प्रभारी राज कुमार मिश्रा  ने जानकारी देते हुए बताया कि एक वृद्ध महिला का बेटा उसके जेवरात नगदी रखे पेटी को चोरी कर लिया ,पीड़िता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए चोरी करने वाले बेटे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए चोरी का माल बाद कर उसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

हादसों भरा सोमवार: शहडोल जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 की मौत, दर्जनों घायल....

लोकायुक्त रीवा ने रोजगार सहायक को 10 हजार रु लेते किया ट्रैप, रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई...