खेते में बैठकर बीड़ी पी रहे दबंग ने किसान के खेत खलिहान में खड़े ट्रेक्टरे ट्राली में लोड पैरा में लगा दी आग...
written by Shubhangi namdeoशहडोल । शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गांव के एक दबंग मनीष केवट ने खेत में बैठकर बीड़ी पीते हुए खलिहान में रखी धान की पैरा में आग लगा दी। इस आगजनी में किसान संजय जैसवाल के लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई, जिसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी शामिल है। पीड़ित किसान संजय जैसवाल ने इस मामले की शिकायत थाने में की है।ऐसी घटनाएं अक्सर नशे की लत के कारण होती हैं, जो न केवल व्यक्ति के लिए बल्कि उसके आसपास के लोगों के लिए भी खतरनाक हो सकती हैं।
शहडोल जिले के अंतिम छोर पर स्थित सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ टोला निवासी संजय जैसवाल के खेत खलिहान में खड़े ट्रेक्टर ट्राली में लोड पैरा में गांव के दबंग मनीष केवट में बीड़ी पीने के दौरान ट्रेक्टर में लोड पैरा में आग लगा दी, जिससे आग की चपेट में आने से ट्रेक्टर ट्राली सहित पैरा जलाकर पूरी तरह खाक हो गया, इस आगजनी में किसान संजय के लाखो की संपत्ति की क्षति पहुंची है। देखते ही देखते ट्रेक्टर पैरा में लगी आग भयावह रूप धारण कर ली जब तक लोग इस भीषण आग पर काबू पाने का प्रयास करते तबतक सबकुछ जलकर भस्म हो गया था, हालांकि स्थानीय लोगो की मदद से बाल्टियों में पानी भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया ,लेकिन इसका कोई असर नहीं देखने को मिला आग इतनी तीव्र थी की बाल्टी से पानी डालने का आग पर कोई असर नहीं हुआ और किसान के आंखों के आने उसकी संपति जलकर स्वाहा हो गई, किसान संजय ने मामले की सीधी थाने में शिकायत दर्ज कराई है , किसान की शिकायत पर सीधी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर इति श्री कर लिया है। जिससे अब न्याय के लिए किसान संजय यहां वहां भटक रहा है।
Comments
Post a Comment