महिला की फोटो वायरल करने की धमकी देकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, गोदावल मंदिर दर्शन को आए परिवार से की थी लूट, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़े लुटेरे आरोपी...

@shubhangi.namdeo✒️

शहडोल । शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदावल मंदिर दर्शन के लिए आए एक परिवार पर लुटेरों ने सुनसान स्थान पर हमला कर दिया, आरोपियों ने पहले महिला की फोटो खींची और उसे वायरल करने की धमकी देकर परिवार से मारपीट करते हुए मोबाइल, नगदी और जरूरी दस्तावेज लूट लिए, घटना के बाद फरार लुटेरों की पहचान पीड़ितों द्वारा खींची गई बाइक की फोटो से हो सकी, जो पुलिस जांच में अहम सुराग बनी,  शिकायत मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर  लूटा गया सामान बरामद किया....


जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं के रहने वाले  सत्यम प्रजापति अपनी पत्नी सावित्री व रिश्ते का भाई शिवम व उमेश प्रजापति बाइक में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के गोदावल मंदिर दर्शन करने आए थे , तभी मेला पार्किंग के पास 4 अज्ञात बदमाश युवकों ने छीना छपटी करते हुए पैसा मोबाइल छुड़ाते हुए महिला की फोटो क्लिक कर उसे वायरल करने की धमकी देते महिला के पति के साथ मारपीट कर मोबाइल, पर्स में रखे पैसा व आवश्यक दस्तावेज ATM कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड लूट कर फरार होने लगे, लूट का शिकार हुए लोगों में से एक युवक लुटेरों के बाइक की फोटो अपने मोबाइल मे कैद कर लिया था, लूट की घटना का शिकार हुए परिवार के लोगों ने मामले की शिकायत ब्यौहारी थाने में की और लुटेरों के बाइक की क्लिक की हुई फोटो पुलिस को दिया ,जिससे पुलिस बाइक के नंबर प्लेट व मुखबिर की सूचना पर से आरोपियों की पड़ताल की तो पता लगा कि भारत चौधरी,सागर चौधरी, अमन साकेत सहित भरत लाल साकेत मिलकर लूट की घटना का अंजाम दिया था, जिन्हें गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर लिया है।  

वही इस पूरे मामले में ASP शहडोल अभिषेक  दिवान का कहना है कि मंदिर दर्शन करने गए परिवार के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले  4 आरोपियों को ब्यौहारी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

शहडोल को मिली 24 नए डॉक्टरों की सौगात,MPPSC से चयनित 24 डॉक्टरों की हुई पदस्थापना, अब स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव...