10 से अधिक अवैध कोयला खदानें सील, 30 टन काला हीरा जब्त, 3 कोल माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज...

@shubhangi.namdeo✒️

शहडोल । शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में काले हीरे यानी कोयले की अवैध खुदाई पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोल माफियाओं की कमर तोड़ दी है। अमलाई के बटुरा इलाके में गुफानुमा खड्डों से जान जोखिम में डालकर हो रहे अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिले की अमलाई  पुलिस ने सख्त कदम 10 से अधिक अवैध कोयला खदानों को शील कर दिया  है।  कार्रवाई के दौरान अमलाई पुलिस ने 10 से अधिक अवैध कोयला खदानों को जेसीबी मशीनों की मदद से मिट्टी भरकर बंद करवा दिया। साथ ही लगभग 30 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है। इस मामले में तीन कोल माफियाओं के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की गई है।



शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बटुरा गांव में  संचालित हो रही अवैध कोयला खदानों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेसीबी मशीनों की मदद से पूरी तरह बंद करवा दिया है।  बटुरा क्षेत्र में कई गुफानुमा खड्डों के माध्यम से स्थानीय और बाहरी तत्व अवैध रूप से कोयले का उत्खनन कर रहे थे। बिना किसी सुरक्षा उपायों के ये खदानें चल रही थीं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इन खदानों से निकाले गए कोयले का अवैध रूप से परिवहन भी किया जा रहा था। इस पर अमलाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए बटुरा क्षेत्र की 10 से अधिक अवैध खदानों को चिन्हित किया और मौके पर जेसीबी मंगवाकर इन खदानों को मिट्टी से भरवाकर बंद करवा दिया। इस दौरान करीब 30 टन अवैध कोयला भी जब्त किया गया और तीन प्रमुख कोयला माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कोयला कारोबार से जुड़े अवैध तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। यह कदम न केवल अवैध उत्खनन को रोकने के लिए उठाया गया है, बल्कि लोगों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा संदेश है।

थाना प्रभारी अमलाई जेपी शर्मा  ने कहा कि हमने बटुरा क्षेत्र में संचालित अवैध कोयला खदानों को जेसीबी से भरवाकर बंद करवा दिया है। इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कोयला खनन से जुड़े अन्य अवैध मामलों की भी जांच जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

शहडोल को मिली 24 नए डॉक्टरों की सौगात,MPPSC से चयनित 24 डॉक्टरों की हुई पदस्थापना, अब स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव...

सड़क पर खड़ी रहस्यमयी गाड़ी पर लगा व्हील लॉक: शहडोल में पुलिस की ज्वाइंट कॉम्बिंग गश्त से मचा हड़कंप...