शहडोल पुलिस की लापरवाही का नतीजा एक बार फिर अधजले मिनी ट्रक में भड़की आग....👀
शहडोल । शहडोल जिले के खैराहा पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने, जहां एक दिन पहले पेपर मील से लकड़ी का छिलका लेकर भिलाई जा रहा एक मिनी ट्रक में अचानक भड़की आग गोला बन गई थी और देखते ही देखते मिनी ट्रक लोड लकड़ी का छिलका व मिनी ट्रक जलने लगा ,जिसे खैराहा थाना प्रभारी अपनी मौजूदगी में आधी अधूरी आग को बुझा कर अपना पल्ला झाड़ लिया था, जिसका नतीजा एक बार फिर अधजले मिनी ट्रक में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया ,जिसे एक बार फिर दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया....
जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के करकटी गांव में एक दिन पहले चलते मिनी ट्रक में अचानक आग लग जाने से ट्रक में लोड लकड़ी का छिलका सहित मिनी ट्रक धू धू कर जलने लगा था ,इस दौरान चालक अशोक ने आग लगी ट्रक से कूदकर खुद की जान बचाई थी, मामले की जानकारी लगने पर खैरहा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचकर धनपुरी की दमकल गाड़ी से आग बुझाने का प्रयास किया, आधाअधूरा आग बुझा अपना फर्ज निभा वहा से चले गए, जिसके एक दिन बाद सड़क के किनारे खड़े अधजले मिनी ट्रक में एक बार फिर आग भड़क गई, आग लगने से अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया ,जिसे एक बार फिर दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया....
Comments
Post a Comment