रामपुर बटुरा परियोजना में ओबी डंपिंग का काम तेज, सुरक्षा के साथ 10 हजार टन कोयला उत्पादन, DGMS-SECL की निगरानी में जारी है काम
शहडोल। रामपुर बटुरा ओपनकास्ट परियोजना में खनन गतिविधियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। परियोजना में ओवरबर्डन (ओबी) डंपिंग का कार्य निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही कोयला उत्पादन में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में परियोजना से करीब 10 हजार टन कोयला उत्पादन किया जा रहा है।
परियोजना में ओबी डंपिंग और अन्य खनन गतिविधियों को SECL और DGMS की निगरानी में संचालित किया जा रहा है। कार्य के दौरान आबादी वाले क्षेत्रों और सड़क की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखा जा रहा है। प्रबंधन के अनुसार खनन से जुड़े सभी कार्य निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप किए जा रहे हैं।
रामपुर बटुरा परियोजना के साथ क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। जय अम्बे प्रबंधन के अनुसार अब तक करीब 61 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। इससे परियोजना के आसपास के ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने में मदद मिली है।
परियोजना में उत्पादन और रोजगार के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ओबी डंपिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन, निगरानी और आवश्यक सावधानियों को प्राथमिकता दी जा रही है।
प्रबंधन का कहना है कि रामपुर बटुरा परियोजना में आने वाले समय में उत्पादन गतिविधियों को और गति देने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर रहेगा। परियोजना में सुरक्षित खनन, बेहतर उत्पादन और स्थानीय हितों को साथ लेकर काम करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।
Comments
Post a Comment