प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर सोच को जमीन पर उतार रही आरके अर्थ रिसोर्सेज़,शहडोल के युवाओं की नई ताकत बनी आरके अर्थ रिसोर्सेज़...

शहडोल। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्थानीय युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की सोच को जमीन पर उतारने का काम यदि कोई कंपनी शहडोल जिले में मजबूती से कर रही है, तो उसमें आरके अर्थ रिसोर्सेज़ कंपनी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। जिले के एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत संचालित शारदा ओसीएम के टी-7 प्रोजेक्ट में हाईवेल माइनिंग के माध्यम से कोयला उत्पादन का कार्य कर रही यह कंपनी आज क्षेत्रीय युवाओं के लिए उम्मीद और रोजगार का बड़ा केंद्र बन चुकी है।
कंपनी के डायरेक्टर एवं नॉमिनेटेड ऑनर राजेश्वर यादव के नेतृत्व में आरके अर्थ रिसोर्सेज़ लगातार स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए रोजगार उपलब्ध करा रही है। कंपनी को शारदा ओसीएम परियोजना में लगभग 45 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य मिला है। यह कार्य कई चरणों में पूरा होना है, जिसमें कंपनी को कुल 4 फेस में काम दिया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में कंपनी को पहले फेस में लगभग 6.50 करोड़ रुपये के कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा रहा है।
सबसे खास बात यह है कि कंपनी के पास मौजूद 100 लेबर लाइसेंस के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों में लगभग सभी स्थानीय क्षेत्र के युवाओं और मजदूरों को रोजगार दिया गया है। इससे न केवल क्षेत्र की बेरोजगारी कम हुई है, बल्कि आसपास के गांवों की आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां युवा रोजगार के लिए दूसरे जिलों और राज्यों की ओर पलायन करते थे, वहीं अब उन्हें अपने ही जिले में बेहतर काम और आय का अवसर मिल रहा है।
आरके अर्थ रिसोर्सेज़ कंपनी केवल कोयला उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय विकास और सामाजिक सहभागिता में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। कंपनी द्वारा सुरक्षा मानकों, श्रमिक सुविधाओं और कार्य गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ कंपनी ने कम समय में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राजेश्वर यादव के नेतृत्व में कंपनी ने रोजगार के नए द्वार खोले हैं और युवाओं को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है। शहडोल जिले में औद्योगिक विकास और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने में आरके अर्थ रिसोर्सेज़ की भूमिका अब चर्चा का विषय बन चुकी है।
आरके अर्थ रिसोर्सेज़ कंपनी के डायरेक्टर / नॉमिनेटेड ऑनर राजेश्वर यादव का वर्जन  ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी कंपनी का सबसे बड़ा उद्देश्य सिर्फ कोयला उत्पादन करना नहीं, बल्कि शहडोल जिले के स्थानीय युवाओं को रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोकल रोजगार’ और आत्मनिर्भर भारत की सोच को ध्यान में रखते हुए आरके अर्थ रिसोर्सेज़ लगातार क्षेत्रीय युवाओं को प्राथमिकता दे रही है।शारदा OCM के टी-7 प्रोजेक्ट में हमें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी गुणवत्ता, सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा रहा है। कंपनी के पास 100 लेबर लाइसेंस हैं और हमारी कोशिश रही है कि अधिकतम नहीं बल्कि शत-प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार मिले। आज क्षेत्र के कई परिवार हमारी कंपनी से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

सड़क पर खड़ी रहस्यमयी गाड़ी पर लगा व्हील लॉक: शहडोल में पुलिस की ज्वाइंट कॉम्बिंग गश्त से मचा हड़कंप...