इश्क, रंजिश और दोहरा कत्ल: कुल्हाड़ी से प्रेमी-प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, गोबर से मिटाए खून के निशान, बिजुरी पुलिस ने 6 घंटे में दबोचा कातिल...

शहडोल। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून के लंबे हाथ आखिरकार उसके गिरेबान तक पहुंच ही जाते हैं। अनूपपुर जिले की बिजुरी पुलिस ने इसी कहावत को सच साबित करते हुए अंधी दोहरी हत्या की सनसनीखेज वारदात का महज 6 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, प्रेम संबंधों को लेकर पनपी रंजिश इतनी खूनी हो गई कि आरोपी ने रात के अंधेरे में पहले युवक को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा और फिर वारदात की चश्मदीद महिला को भी बेरहमी से मार डाला,इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपी ने खून के निशान मिटाने के लिए गोबर से लीपाई तक कर दी, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके...
जानकारी के अनुसार 15 मई  की सुबह लगभग 7 बजे डायल-112 को सूचना मिली कि बिजुरी के भालुगुडार क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही बिजुरी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां जांच के दौरान दो लोगों के शव मिले,मृतकों की पहचान सुरेंद्र सोनी (35) और लल्ली बाई गोंड (48) निवासी भालुगुडार के रूप में हुई, दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से गंभीर चोटों के निशान पाए गए, मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की गई, जांच के दौरान पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर आरोपी सुनील सिंह मार्को उर्फ नानकुनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने पूरा जुर्म कबूल कर लिया,
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतिका लल्ली बाई के पड़ोसी सुरेंद्र सोनी से प्रेम संबंध थे, जो उसे पसंद नहीं थे,इसी रंजिश में उसने रात के अंधेरे में कुल्हाड़ी से सुरेंद्र की हत्या कर दी, वहीं वारदात की चश्मदीद गवाह बनी लल्ली बाई को भी मौत के घाट उतार दिया, आरोपी ने हत्या के बाद खून के निशान मिटाने के लिए गोबर से लीपाई तक कर दी और शव को कमरे में छिपा दिया,पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है...

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

शहडोल में सड़क हादसों का 'काला दिन': युवती का हाथ और युवक का पैर कट कर हुआ अलग, कोयला ट्रक पलटने से हाईवे पर लगा लंबा जाम...

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...