धनपुरी में नालियों की सफाई का महाअभियान, लेकिन सीमेंट से बंद नालियां बनी बड़ी बाधा...
शहडोल। नगरपालिका धनपुरी द्वारा नगर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से इन दिनों बंद पड़ी नालियों की युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में नालियों की सघन सफाई (SFI) की जा रही है, ताकि गंदगी और जलभराव जैसी समस्याओं से आम नागरिकों को राहत मिल सके। स्वच्छता की दिशा में नगरपालिका के इस प्रयास को शहरवासियों द्वारा सराहनीय पहल माना जा रहा है। इस सराहनीय प्रयास के बीच एक गंभीर समस्या भी सामने आ रही है। नगर के कई हिस्सों में लोगों द्वारा नालियों को पक्का सीमेंट डालकर पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस अभियान का संचालन नगरपालिका सीएमओ पूजा बुनकर, अध्यक्ष रविंदर कौर छाबड़ा एवं उपाध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। साथ ही सभी पार्षदों की सक्रिय भागीदारी से यह कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। नगर को स्वच्छ रखने के लिए कर्मचारियों की टीमें लगातार मैदान में जुटी हुई हैं।
हालांकि इस सराहनीय प्रयास के बीच एक गंभीर समस्या भी सामने आ रही है। नगर के कई हिस्सों में लोगों द्वारा नालियों को पक्का सीमेंट डालकर पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियां बंद होने के कारण अंदर जमी गंदगी को निकालना संभव नहीं हो पा रहा, जिससे सफाई अभियान की गति प्रभावित हो रही है।
नगरपालिका अधिकारियों और परिषद ने इस पर चिंता जताते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की है। साथ ही मांग की गई है कि जिन स्थानों पर नालियां सीमेंट से बंद कर दी गई हैं, उन्हें तोड़कर पुनः खुला किया जाए, ताकि नियमित और सुचारू रूप से सफाई हो सके।
नगरपालिका का मानना है कि जनसहयोग के बिना स्वच्छता अभियान पूरी तरह सफल नहीं हो सकता। ऐसे में सभी नागरिकों को जिम्मेदारी समझते हुए इस पहल में भागीदारी निभानी होगी, तभी धनपुरी को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकेगा...
Comments
Post a Comment