स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटी धनपुरी नगर पालिका, सीएमओ पूजा बुनकर ने किया मैदानी निरीक्षण...

शहडोल।शहडोल के धनपुरी में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर पालिका ने कमर कस ली है।  खुद सीएमओ पूजा बुनकर मैदान में उतरकर तैयारियों का जायजा ले रही हैं।  चौपाटी से लेकर वार्डों तक सफाई और सौंदर्यीकरण पर खास फोकस किया जा रहा है। स्पष्ट है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करने के लिए धनपुरी नगर पालिका हर स्तर पर जुटी हुई है।  अब देखना होगा कि प्रशासन की ये मेहनत जमीन पर कितना असर दिखाती है और नगर को कितनी नई पहचान दिला पाती है…
 स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर धनपुरी नगर पालिका ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सुश्री पूजा बुनकर ने नगर के चौपाटी सहित विभिन्न वार्डों के व्यावसायिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर के प्रत्येक वार्ड में नियमित और उच्च स्तर की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए...
सीएमओ बुनकर ने विशेष रूप से चौपाटी क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ-साथ सौंदर्यीकरण पर जोर देते हुए कहा कि जहां जरूरत हो वहां रंगाई-पुताई कर क्षेत्र को आकर्षक बनाया जाए, उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि नागरिकों की आदत बननी चाहिए, तभी नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है...
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कचरा संग्रहण व्यवस्था, सार्वजनिक स्थानों की सफाई और नालियों की स्थिति का भी बारीकी से अवलोकन किया, साथ ही, कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने और लापरवाही न बरतने की हिदायत दी,उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा...

सीएमओ ने नागरिकों से भी अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना स्वच्छता अभियान सफल नहीं हो सकता, इस दौरान नगर पालिका का मैदानी अमला भी उपस्थित रहा और सीएमओ के निर्देशों के अनुसार कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया....

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

नशे के कारोबार में महिलाओं की इंट्री, शहडोल में महिला गांजा तस्कर 'चच्ची' गिरफ्तार, मकान के नीचे छिपाकर रखी थी गांजा...