प्रदेश टॉपर को डिजिटल तोहफा, 400 किमी चलकर टॉपर के घर पहुंचे पवन चीनी मित्र मंडली, टैब भेंट कर बढ़ाया हौसलादानवीर पवन चीनी का अनोखा सम्मान...

शहडोल । मध्यप्रदेश की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की एक प्रेरणादायक मिसाल अनूपपुर जिले से सामने आई है। बरंगवा नगरपरिषद के वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी मित्र मंडली ने मानवता और शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए 400 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर पन्ना जिले की टॉपर छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी के घर पहुंचकर उसे सम्मानित किया...
गौरतलब है कि पन्ना जिले की होनहार छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस असाधारण उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया है।जैसे ही इस उपलब्धि की जानकारी अनूपपुर के समाजसेवी पवन चीनी को मिली, वे खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने तुरंत प्रतिभा को सम्मानित करने का निर्णय लिया और अपने साथियों के साथ लगभग 400 किलोमीटर का सफर तय कर सीधे पन्ना जिले में प्रतिभा के घर पहुंच गए,यहां उन्होंने प्रतिभा को बधाई देते हुए एक शानदार टैब भेंट किया, ताकि उसकी आगे की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए और वह डिजिटल शिक्षा के माध्यम से और बेहतर प्रदर्शन कर सके...

 पवन चीनी ने इस मौके पर प्रतिभा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं ही प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हैं। पवन चीनी को क्षेत्र में कलयुग के दानवीर कर्ण के रूप में जाना जाता है। वे लगातार जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं और समाजसेवा को अपना कर्तव्य मानते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका यह कदम न केवल सराहनीय है, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।इस पहल ने यह साबित कर दिया कि अगर समाज के सक्षम लोग आगे आकर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें, तो वे और भी ऊंचाइयों को छू सकती हैं। पवन चीनी का यह प्रयास न सिर्फ एक छात्रा के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है...

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

नशे के कारोबार में महिलाओं की इंट्री, शहडोल में महिला गांजा तस्कर 'चच्ची' गिरफ्तार, मकान के नीचे छिपाकर रखी थी गांजा...