20 साल बाद खुला शहर का दम घोंटता नाला, स्वच्छता सर्वेक्षण में 5 स्टार लक्ष्य की ओर बढ़ी धनपुरी नगर पालिका...
शहडोल। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में 5 स्टार रैंक हासिल करने के लक्ष्य के साथ धनपुरी नगर पालिका ने जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज कॉलेज तिराहा से नरगड़ा नाला के बीच स्थित शहर के मुख्य नाले की करीब 20 वर्षों बाद व्यापक सफाई कराई गई। लंबे समय से उपेक्षित इस नाले की सफाई होते ही क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और नगर पालिका के इस कदम की सराहना की...
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, बीते दो दशकों से इस नाले की सफाई नहीं हुई थी, जिसके चलते गंदगी और जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती थी। नगर पालिका की टीम ने न केवल नाले की सफाई कराई, बल्कि उसके ऊपर किए गए अवैध कब्जों को भी हटाते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई से नाले का प्राकृतिक प्रवाह बहाल हुआ और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता का स्तर बेहतर होने की उम्मीद जगी है।
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं, बल्कि लगातार चलने वाला प्रयास है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख नालों और सार्वजनिक स्थलों की भी इसी तरह सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि पूरे नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके...
शहडोल। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में 5 स्टार रैंक हासिल करने के लक्ष्य के साथ धनपुरी नगर पालिका ने जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज कॉलेज तिराहा से नरगड़ा नाला के बीच स्थित शहर के मुख्य नाले की करीब 20 वर्षों बाद व्यापक सफाई कराई गई। लंबे समय से उपेक्षित इस नाले की सफाई होते ही क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और नगर पालिका के इस कदम की सराहना की।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, बीते दो दशकों से इस नाले की सफाई नहीं हुई थी, जिसके चलते गंदगी और जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती थी। नगर पालिका की टीम ने न केवल नाले की सफाई कराई, बल्कि उसके ऊपर किए गए अवैध कब्जों को भी हटाते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई से नाले का प्राकृतिक प्रवाह बहाल हुआ और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता का स्तर बेहतर होने की उम्मीद जगी है।
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं, बल्कि लगातार चलने वाला प्रयास है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख नालों और सार्वजनिक स्थलों की भी इसी तरह सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि पूरे नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके...
इस अभियान में नगरपालिका अध्यक्ष महोदया, सफाई सुपरवाइजर शारदा इमलिया, राजन खुरसेल, भरत शरण सिंह, पैरामाउंट ग्रुप की आईईसी टीम सहित नगर पालिका के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

Comments
Post a Comment