मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 192 विवाह एक निकाह,जनप्रतिनिधि बने बाराती, नेग को लेकर भाजपा विधायक और कांग्रेसी नेत्री जनपद अध्यक्ष के बीच दिखी सियासी खींचातानी...
शहडोल । शहडोल जिले के भठिंया में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ, जहां 193 जोड़ों ने एक साथ नई जिंदगी की शुरुआत की, 192 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से फेरे लिए तो एक जोड़े का मुस्लिम रीति से निकाह हुआ, लेकिन इस बीच मंच पर सियासी रंग भी देखने को मिला, जब कलश उतरवाई नेग को लेकर भाजपा विधायक और कांग्रेस नेत्री जनपद उपाध्यक्ष जनप्रतिनिधियों के बीच सियासी रोचक नोकझोंक देखने को मिली , हालांकि नेग की रस्म पूरी होने के बाद माहौल फिर से खुशनुमा हो गया और कार्यक्रम हंसी-खुशी संपन्न हुआ, यह आयोजन जहां सामाजिक समरसता की मिसाल बना, वहीं मंच पर दिखी सियासी हलचल भी चर्चा का विषय बन गई...
जिले के जनपद पंचायत बुढ़ार अंतर्गत ग्राम पंचायत भठिंया में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया,इस दौरान कुल 193 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 192 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए, वहीं एक जोड़े का मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कराया गया,कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली, समारोह में जनप्रतिनिधि बाराती की भूमिका में नजर आए, जबकि शासकीय कर्मचारियों ने मेहमानों का स्वागत किया...
आयोजन स्थल पर बैंड-बाजे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच विवाह की सभी रस्में पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुईं,इस दौरान जैतपुर विधायक जय सिंह मरावी भी बारातियों के साथ बैंड की धुन पर झूमते नजर आए, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया...
कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला, जब कलश उतरवाई के नेग को लेकर कांग्रेस की जनपद अध्यक्षा उमा धुर्वे और भाजपा विधायक जयसिंह मरावी के बीच कलश उतरवाई नेग को लेकर सियासी रोचक नोकझोंक देखने को मिली, प्यार भरी नोकझोंक बाद में विधायक ने संतोषजनक नेग देकर परंपरा निभाई और माहौल को सहज बना दिया....
इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और आमजन शामिल हुए। हजारों लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुए इस सामूहिक विवाह ने न सिर्फ सामाजिक एकता का संदेश दिया, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत भी साबित हुआ...
Comments
Post a Comment