शहडोल में अजब चोर की गजब कहानी: 112 से डर, 108 से प्यार, 108 एम्बुलेंस को बनाया टैक्सी, मरीज बनकर एंबुलेंस में आया चोर ANM की स्कूटी लेकर हो गया था रफूचक्कर, शातिर चोर गिरफ्तार
शहडोल । फिल्म मुन्ना भाई MBBS में आपने फर्जी मरीज तो बहुत देखे होंगे, लेकिन शहडोल जिले के धनपुरी में एक ऐसा शातिर चोर पकड़ा गया है जिसकी कारस्तानी सुनकर पुलिस भी दंग रह गई, यह चोर कहीं भी आने-जाने के लिए खुद को बीमार बता 108 एम्बुलेंस में फर्जी काल कर फ्री टैक्सी की तरह इस्तेमाल करता और घूमने फिरने के लिए बाइक की चोरी कर पेट्रोल खत्म होते ही वही छोड़कर चला जाता, खुद को बीमार बताकर एंबुलेंस में धनपुरी अस्पताल पहुंचा शातिर चोर मौका मिलते ही अस्पतालों से ANM की स्कूटी वाहन पार कर दिया था, धनपुरी पुलिस ने इस अनोखे चोर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
खुद को घायल बताकर बुलाई एम्बुलेंस
मामला 22 अप्रैल का है, जब जैतपुर थाना क्षेत्र के खामीडोल निवासी रामानंद तिवारी ने एक सोची-समझी साजिश रची,उसने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया और बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और वह गंभीर रूप से घायल है। शातिर चोर ने एम्बुलेंस कर्मियों से जिद की कि उसे धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ही ले जाया जाए, क्योंकि वहां के डॉक्टर अभिषेक मिश्रा उसका बेहतर इलाज करेंगे,अस्पताल पहुँचते ही उसने लंगड़ाते हुए अंदर प्रवेश किया ताकि किसी को शक न हो,लेकिन उसका मकसद इलाज नहीं, बल्कि चोरी था, अस्पताल में अफरा-तफरी का फायदा उठाकर उसने वहां पदस्थ एएनएम (ANM) संगीता सिंह की स्कूटी की चाबी उड़ाई और पलक झपकते ही स्कूटी लेकर फरार हो गया,
CCTV ने खोला राज, पुलिस ने बिछाया जाल
चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जब एएनएम को अपनी स्कूटी नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, फुटेज खंगालने पर पुलिस को लंगड़ाकर चलने वाले उस मरीज पर शक हुआ, धनपुरी पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया और घेराबंदी कर आरोपी रामानंद तिवारी को उस वक्त धर दबोचा जब वह चोरी की स्कूटी बेचने की फिराक में था...
शौक के लिए चोरी और एम्बुलेंस का 'टैक्सी' प्रेमपूछताछ में जो खुलासे हुए, वे हैरान करने वाले हैं। पुलिस के अनुसार: 112 से डर, 108 से प्यार आरोपी डायल 112 (पुलिस) को इसलिए नहीं बुलाता था क्योंकि उसमें पुलिस होती थी,वह चोरी के मोबाइल से 108 एम्बुलेंस बुलाता था ताकि मुफ्त में एक जगह से दूसरी जगह जा सके...
पेट्रोल खत्म, तो गाड़ी खत्म:
वह गाड़ियां सिर्फ घूमने के शौक के लिए चुराता था,जहां पेट्रोल खत्म होता, वहीं गाड़ी छोड़ देता और दूसरी तलाशने लगता, एक बार वह संगम नहाने प्रयागराज गया, वहां साधन न मिलने पर बाइक चोरी की और उसे चलाकर शहडोल ले आया,पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से ही धोखाधड़ी (धारा 420) और वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल, धनपुरी पुलिस ने स्कूटी जब्त कर आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है और जिले के अन्य थानों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
वही इस मामले में धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने जानकारी देते हुए बताया कि एंबुलेंस में मरीज बनकर आए चोर ने अस्पताल से ANM की स्कूटी चोरी कर उसे बेचने की फिराक में था,जिसे धनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की है, पकड़ा गया शातिर चोर के खिलाफ पूरे में भी कई मामले है, यह चोर अक्सर एंबुलेंस का उपयोग करता है, और चोरी की बाइक भी इस्तेमाल करता था....
Comments
Post a Comment