महिलाओं के सम्मान का उत्सव: रिलायंस सीबीएम प्रोजेक्ट ने महिला जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित...

शहडोल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिलायंस सीबीएम प्रोजेक्ट द्वारा लालपुर स्थित रिलायंस फाउंडेशन रिसोर्स सेंटर परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधियों, सरपंचों और समाज में सक्रिय भूमिका निभा रहीं महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।...

इस अवसर पर गोहपारू की अनुविभागीय अधिकारी सुश्री काजोल सिंह (आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीएम लेडीज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती दीपाली वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक श्रीमती अल्पना शर्मा, जनपद सदस्य लीला बाई, माया द्विवेदी, यशोदा सिंह और लालपुर की सरपंच रामकली बैगा शामिल रहीं...

कार्यक्रम में सीएसआर हेड राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि रिलायंस सीएसआर के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत महिलाओं को सिलाई, हस्तशिल्प, डिजिटल और वित्तीय साक्षरता जैसे प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है...

कार्यक्रम के दौरान 19 ग्रामों की महिला सरपंचों और 3 जनपद सदस्यों को स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पशु स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में काम कर रहे फील्ड कैडर्स को भी सम्मानित किया गया। ...

इस अवसर पर 11 सिलाई केंद्रों का संचालन करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र और ब्रांडिंग बैनर प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर माहौल को उत्साह से भर दिया।
कार्यक्रम का संचालन अपूर्वा टोप्पो और डॉ. समीम ने किया, जबकि सीएसआर टीम और फील्ड कैडर्स के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है...

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

शहडोल को मिली 24 नए डॉक्टरों की सौगात,MPPSC से चयनित 24 डॉक्टरों की हुई पदस्थापना, अब स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव...