नौकरी और पुनर्वास को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रामपुर बटुरा मेगा प्रोजेक्ट में कोयला उत्पादन ठप, SECL को रोजाना करोड़ों का नुकसान...

शहडोल।नौकरी और पुनर्वास की मांग को लेकर रामपुर क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और ट्रांसपोर्टरों का आक्रोश बुधवार को उस समय फूट पड़ा, जब उन्होंने SECL सोहागपुर अंतर्गत रामपुर–बटुरा ओपन कास्ट मेगा प्रोजेक्ट में कोयला उत्पादन और डिस्पैच कार्य पूरी तरह बंद करा दिया। अचानक हुए इस आंदोलन से खदान का पूरा संचालन ठप हो गया, जिससे SECL को प्रतिदिन लगभग एक करोड़ रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है।

नौकरी मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर स्थानीय  लोग ग्रामीण किसान और ट्रांसपोर्टर SECL सोहागपुर अंतर्गत रामपुर–बटुरा ओपन कास्ट मेगा प्रोजेक्ट में कोयला उत्पादन और डिस्पैच कार्य पूरी तरह बंद करा दिया, ग्रामीणों का आरोप है कि खदान विस्तार के दौरान कालरी प्रबंधन द्वारा रोजगार और पुनर्वास को लेकर किए गए वादे आज तक पूरे नहीं किए गए, किसानों का कहना है कि उनकी जमीन ली गई, लेकिन न तो परिवार के सदस्यों को नौकरी मिली और न ही समुचित पुनर्वास की व्यवस्था की गई, ट्रांसपोर्टरों ने भी स्थानीय लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आंदोलन का समर्थन किया।l, स्थिति को देखते हुए ग्रामीण किसान और ट्रांसपोर्टर खदान के मुख्य गेट के पास टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। आंदोलन के कारण कोयला उत्पादन से लेकर डिस्पैच तक का पूरा काम प्रभावित हो गया है। इसी दौरान जब खदान संचालन शुरू कराने का प्रयास किया गया, तो विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों व SECL सुरक्षा अधिकारियों के बीच झूमा-झपटी की स्थिति बन गई। इस दौरान हुए धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मामला अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर–बटुरा मेगा प्रोजेक्ट का है। पुलिस मौके पर तैनात है और हालात पर नजर बनाए हुए है। वहीं, आंदोलनकारियों का साफ कहना है कि जब तक नौकरी और पुनर्वास को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा, कालरी प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई ठोस बयान सामने नहीं आया है...

Comments

Popular posts from this blog

हादसों भरा सोमवार: शहडोल जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 की मौत, दर्जनों घायल....

लोकायुक्त रीवा ने रोजगार सहायक को 10 हजार रु लेते किया ट्रैप, रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई...