नए साल से पहले ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ पर सख्ती, अनूपपुर यातायात पुलिस की रडार पर नशे में वाहन चालक...
@नयामुद्दीन अली की ✒️से ...
अनूपपुर। अगर आप शराब पीकर वाहन चलाने की सोच रहे हैं, तो संभल जाइए, क्योंकि अनूपपुर जिले की यातायात पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। नए साल के आगमन से पहले सड़क हादसों पर लगाम लगाने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनूपपुर यातायात पुलिस ने ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ सघन अभियान छेड़ दिया है।नेशनल हाईवे पर शहडोल से अनूपपुर की ओर जाने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इस दौरान यातायात पुलिस आधुनिक ब्रेथ एनालाइजर मशीन के जरिए वाहन चालकों की जांच कर रही है कि वे शराब के नशे में तो वाहन नहीं चला रहे। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई की जा रही है।
यातायात विभाग का कहना है कि हर साल पुराने वर्ष की विदाई और नए वर्ष के स्वागत के दौरान जश्न में शराब का सेवन बढ़ जाता है, जिससे सड़क हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष मुहिम चलाई जा रही है, ताकि नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई कर दुर्घटनाओं को रोका जा सके...
इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रैफिक एएसआई संजय श्रीवास ने बताया कि, नए साल के मौके पर अक्सर लोग शराब का सेवन कर लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जो न सिर्फ उनकी बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा बनता है। यातायात पुलिस ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित तरीके से नए साल का जश्न मनाएं, पुलिस का साफ संदेश है सुरक्षा पहले, जश्न बाद में...
Comments
Post a Comment