ग्राहकों के भरोसे की रफ्तार, गुप्ता ऑटोमोबाइल्स ने पूरे किए गौरवशाली 26 सालहीरो के साथ सफलता की लंबी सवारी, 27वें वर्ष में किया भव्य प्रवेश

शहडोल। शहडोल के ऑटोमोबाइल जगत में भरोसे और गुणवत्ता की पहचान बन चुके हीरो मोटोकॉर्प के अधिकृत विक्रेता मेसर्स गुप्ता ऑटोमोबाइल्स ने 19 दिसंबर को अपनी स्थापना के गौरवशाली 26 वर्ष पूर्ण कर लिए। इस खास अवसर पर संस्थान ने सफलता की नई उड़ान भरते हुए आत्मविश्वास से भरे 27वें वर्ष में प्रवेश किया। वर्षगांठ के मौके पर शोरूम परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जहां संचालक द्वय राजेश गुप्ता एवं शांतनु गुप्ता ने कर्मचारियों, सम्माननीय ग्राहकों और शुभचिंतकों के साथ केक काटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया...

संस्थान के संचालक राजेश गुप्ता ने बताया कि गुप्ता ऑटोमोबाइल्स की शुरुआत वर्ष 1999 में हुई थी। शुरुआती दौर में जहां प्रतिमाह लगभग 125 हीरो वाहनों की बिक्री होती थी, वहीं आज ग्राहकों के अटूट विश्वास और निरंतर मेहनत के चलते यह आंकड़ा 700 से अधिक वाहनों प्रति माह तक पहुंच गया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय ग्राहकों के साथ-साथ संस्थान के कर्मचारियों को देते हुए कहा कि टीमवर्क और ईमानदार सेवा ही इस सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

राजेश गुप्ता ने कहा कि हीरो वाहन आज भी अपनी विश्वसनीयता, आधुनिक तकनीक और बेहतर माइलेज के कारण दोपहिया ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। शोरूम में सभी आयु वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए अत्याधुनिक फीचर्स से लैस वाहन उपलब्ध हैं। विशेष रूप से युवा वर्ग में हीरो की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही हीरो के ई-वाहन भी ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं, जो सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और नवीन तकनीक से युक्त हैं।

संस्थान के संचालकों ने उम्मीद जताई कि गुप्ता ऑटोमोबाइल्स को भविष्य में भी नागरिकों का यही स्नेह और भरोसा मिलता रहेगा और आने वाले वर्षों में यह संस्थान हीरो वाहनों की बिक्री में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा। इस अवसर पर संचालक द्वय सहित अतिथि और स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

497 अंकों के साथ शहडोल का बेटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

शहडोल को मिली 24 नए डॉक्टरों की सौगात,MPPSC से चयनित 24 डॉक्टरों की हुई पदस्थापना, अब स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव...