शहडोल में बिजली करंट की चपेट में आने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

@shubhangi.namdeo✒️
शहडोल  जिले के गोहपारू थाना अंतर्गत पाथर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक ट्रैक्टर बिजली के करंट की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर पलट गया, इस हादसे में ट्रैक्टर चालक उमेश कुमार बेलदार (उम्र 19 वर्ष), निवासी पाथर, की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पत्थर से लदा हुआ था और वह रामकांत सिंह नामक व्यक्ति के यहां पत्थर पहुंचाने जा रहा था,  तभी रास्ते में एक पोल्ट्री फार्म के ऊपर से गुजरते बिजली के तारों की चपेट में ट्रैक्टर आ गया,  बताया जा रहा है कि यह बिजली कनेक्शन एक पोल्ट्री फार्म संचालक ने एक पोल से अवैध रूप से खींचा था,  करंट लगने से ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया, जिससे उमेश कुमार ट्रैक्टर के नीचे दब गया, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,  इस हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि पोल्ट्री फार्म संचालक की लापरवाही के कारण एक युवा की जान चली गई...

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी जांच का विषय है कि ट्रैक्टर से पत्थर परिवहन वैध रूप से किया जा रहा था या अवैध रूप से, और ट्रैक्टर का बीमा था या नहीं। 

वही इस मामले में गोहपारू थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार का कहना है कि एक ट्रेक्टर पलटने से चालक के मौत की सूचना मिली है ,जिस पर थाने से पुलिस टीम मौके पर गई है । सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जाएगी...

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

नशे के कारोबार में महिलाओं की इंट्री, शहडोल में महिला गांजा तस्कर 'चच्ची' गिरफ्तार, मकान के नीचे छिपाकर रखी थी गांजा...