घर और बाहर दोनों जगह असुरक्षित बच्चियाँ, एक और नाबालिग के साथ दुराचार गोहपारू थाना क्षेत्र का मामला...

@shubhangi.namdeo✒️

शहडोल। शहडोल जिले में मासूम बच्चियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण और दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बच्ची को बरेली से दस्तयाब किया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी राहुल कोल निवासी जयसिंहनगर ने पहले उसका अपहरण किया और फिर दुराचार किया।


गोहपारू पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फरियादिया द्वारा दिनांक 15 अप्रैल  को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी 15 वर्षीय नातिन को 14 अप्रैल  को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया। रिपोर्ट के आधार पर थाना गोहपारू में अपराध दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 अप्रैल  को अपह्रता बालिका को संदेही राहुल कोल, निवासी जयसिंहनगर, को बरेली स्थित उसके मामा के घर से दस्तयाब किया। पूछताछ में बालिका ने खुलासा किया कि आरोपी राहुल कोल ने जुलाई 2024 में उसके साथ दुष्कर्म किया था, प्रकरण में बालिका के बयान और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64, 65(1) BNS एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी राहुल कोल को 19 अप्रैल  को गिरफ्तार कर न्यायालय शहडोल में पेश किया गया।शहडोल जिले में इस तरह की बढ़ती घटनाएं समाज और प्रशासन दोनों के लिए चिंता का विषय बन चुकी हैं। बच्चियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

SECL बंगवार खदान में हड़कंप: सवेरिया मैनेजर ने कर्मचारियों को हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर फेंका, सर्वे दफ्तर में जड़ दिया ताला … कोयला उत्पादन ठप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा , मामला पहुंचा थाने...

नशे के कारोबार में महिलाओं की इंट्री, शहडोल में महिला गांजा तस्कर 'चच्ची' गिरफ्तार, मकान के नीचे छिपाकर रखी थी गांजा...